बहू को 22 लाख लगाकर भेजा न्यूजीलैंड ससुराल परिवार को विदेश बुलाने से मुकरी

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना मजीठा की पुलिस ने शादी के बाद ससुर के पैसे से आइलेट्स की पढ़ाई कर न्यूजीलैंड पहुंचकर अपने पति सहित ससुराल परिवार को विदेश में न बुलाकर ठगी मारने वाली बहु सहित उसके पिता-भाई पर पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान नवजोत कौर, उसके पिता बलदवे सिंह और भाई अर्शदीप सिंह निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत सिंह निवासी गांव वरियाम नंगल ने बताया कि उसके बेटे निरवैर सिंह की शादी नवजोत कौर निवासी गांव मुल्यावाल के साथ हुई थी। शादी के बाद बहु नवजोत कौर को आइलेट्स की पढ़ाई करवाकर उसे न्यूजीलैंड भेजा, जिसमें 22 लाख रुपए का खर्च आया। नवजोत और उसके पिता बलदेव सिंह और भाई अर्शदीप सिंह ने वादा किया था कि बेटी के विदेश जाने के बाद उसके बेटे सहित सभी परिवार को न्यूजीलैंड बुला लेगी। अब उसकी बुह अपनी बात से मुकर गई है। आरोपियों ने उसके साथ धोखा किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *