बहू ने बीमार ससुर व सास को घर में घुसने से रोका

भास्कर न्यूज |दुमका नगर थाना क्षेत्र के पुराना दुमका के हरणाकुंडी रोड में रहने वाले बीमार ससुर व सास को घर बहू ने घर के अंदर नहीं घुसने िदया और अंदर से ताला जड़ िदया। रविवार को ससुर की सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खुलवाने का प्रयास किया। इसके बाद भी बहू ने ताला नहीं खोला। 77 साल वृद्ध अपनी 72 साल की पत्नी के साथ अपना इलाज कराने के लिए तमिलनाडु गए थे। 8 अप्रैल को अपने घर आए तो बड़ी बहू ने काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला। बदसलूकी करने के बाद अंदर से ताला लगा दिया। बहू ने कहा कि 15 दिन में आने की बात कहकर गए थे और 13 माह के बाद लौट रहे हैं। अब दरवाजा नहीं खुलेगा। मोहल्ले के लोगों के काफी समझाने के बाद भी बहू ने ताला नहीं खोला। निराश होकर दंपती पैतृक घर बांका चले गए। 20 अप्रैल को फिर से दोनों घर आए। काफी प्रयास किया, लेकिन बहू ने दरवाजा नहीं खोला। निराश होकर नगर थाना जाकर पुलिस को सारी बताई। कहा कि वे चार बच्चों के पिता हैं। बड़े बेटे को पत्नी ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया, जिसके कारण बेटा तनाव में चला गया। आज भी गुड़गांव में उसका इलाज चल रहा है। अन्य तीनों बेटों को भी बहू ने धमकी दी है कि अगर घर में कदम रखा तो केस में फंसा देंगे। बहू उनके घर के अलावा पुश्तैनी जमीन को हड़पना चाहती है। नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक अशोक मिश्रा दंपती को लेकर घर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन महिला ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। पुलिस का कहना है कि महिला ने दरवाजा नहीं खोला है। जबरदस्ती नहीं की जा सकती है। दंपती को घर में प्रवेश कराने का प्रयास किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *