चंडीगढ़-बद्दी सड़क का एक हिस्सा बह सकता है! भारतीय जनता पार्टी के नेता विनीत जोशी ने वीडियो जारी कर कहा है कि अगर समय रहते इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो बड़ा नुकसान हो सकता है। उनका कहना है कि पिछले समय के दौरान हुई भारी बारिश के दौरान आए पानी की वजह से सिसवा नहर के किनारों से पेड बह गए और किनारे कमजोर हो गए हैं। अब अगर बारिश ज्यादा आती है तो फिर से पानी आए और इससे नुकसान ज्यादा होगा। भारतीय जनता पार्टी के नेता विनीत जोशी ने आशंका जाहिर की है कि अगर बारिश का पानी ज्यादा आता है तो इससे पानी का स्तर बढ़ेगा और इससे सड़क का हिस्सा टूट सकता है। सिसवा नदी चंडीगढ़-बद्दी रोड के साथ बहती है। अगर इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ा नुकसान हो सकता है। सड़क से चंद कदमों की दूरी पर किनारा
विनीत जोशी द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें दिखाया गया है कि सिसवा नहर का किनारा सड़क से कुछ ही कदम की दूरी पर है। उनका कहना है कि अब फिर से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगर बारिश आती है और इससे सड़क का हिस्सा बह जााएगा। जिससे मोहाली का हिमाचल से संपर्क टूट सकता है। जारी की थी अवैध माइनिंग की वीडियो
भाजपा नेता विनीत जोशी की तरफ से शनिवार को सिसवा नहर पर अवैध माइनिंग होने का आरोप लगाया था। उनकी तरफ से इसका भी वीडियो जारी किया गया था। उनका कहना है कि डी साल्टिंग के नाम पर यहां पर अवैध माइनिंग की जा रही है।


