श्री धाम बांकली बालाजी महाराज मंदिर प्रांगण में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भगवान राम के विवाह प्रसंग की झांकी प्रस्तुत की गई। कथावाचक नरेंद्र आचार्य ने भगवान राम के विवाह प्रसंग का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने बताया कि श्री राम केवल अयोध्या के ही राजा नहीं, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम भी हैं। उनका आदर्श जीवन आज समूची मानवता को सत्य, सेवा और त्याग का संदेश देता है। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भक्तिमय हो गए। कार्यक्रम में प्रधान यजमान संतोष दीक्षित, कमेटी अध्यक्ष भगवान सहाय कुछावा और कुलदीप शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।


