बांकी मोंगरा नगर पालिका में कांग्रेस का प्रदर्शन:निर्माण कार्य शुरू करने की मांग; पुलिस हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला

कोरबा जिले में बांकी मोंगरा नगर पालिका परिषद ऑफिस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि नगर पालिका में निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किए जाएं और इसकी सूचना पार्षदों को दी जाए। नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा कि सत्ता पक्ष की मनमानी के खिलाफ कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। क्षेत्र में भूमि पूजन के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुए हैं। जहां काम शुरू हुआ है, वहां स्थानीय पार्षदों को सूचित नहीं किया गया। 15 दिन में निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को 15 दिन में निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। दास ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका में भाजपा के अनावश्यक लोग काम में हस्तक्षेप करते हैं। उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन से पहले संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया था। मांगें पूरी न होने पर तालाबंदी का कार्यक्रम किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं होतीं तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *