बांगड़ अस्पताल में अब पर्ची के लिए कतार में नहीं लगना होगा

पाली | बांगड़ अस्पताल में अब ओपीडी पर्ची के लिए लगने वाली लाइन का खत्म करने के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) योजना शुरू कर दी है। इसमें अब मरीज ऑनलाइन टोकन लेकर सीधे पर्ची ले सकता है। ओपीडी में अलग से कंप्यूटर ऑपरेटर लगाया गया है, जो एबीडीएम के तहत पर्ची उपलब्ध करवाएगा। लोगों को जागरूक भी करेगा। अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. आरके विश्नोई ने बताया कि ओपीडी काउंटर पर पर्ची तो चस्पा कर दिया है। मरीज एबीडीएम का क्यूआर कोड स्कैन कर पोर्टल खोलेंगे। जहां मरीज आभा, आरोग्य सेतू, पैटियम सहित कई माध्यमों में से एक को चयनित कर अपनी आईडी बनाएंगे। आभा एप का चयन करने के बाद मरीज को एक बार अपनी आईडी डालनी होगी। इसके बाद विभाग की ओर से अपने आप ही टोकन लेने के दौरान अपनी पूरी डिटेल ले लेगा। इसके बाद विभाग द्वारा मरीज को यहां से ऑनलाइन टोकन जारी किया जाएगा। डॉक्टर ओपीडी के बाहर नंबर आने पर मरीज पंजीयन कक्ष में अपना टोकन नंबर बताने पर वहां का स्टाफ मरीज को ओपीडी पर्ची दे देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *