सक्षम जिला इकाई पाली की ओर से पाली शहर के बांगड़ हॉस्पिटल परिसर में मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर दिव्यांगों के लिए सक्षम कार्यालय का उद्घाटन किया गया। दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित राष्ट्रीय संगठन सक्षम (समदृष्टि,क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) के जिला कार्यालय का विधिवत्त उद्घाटन बांगड़ अस्पताल परिसर में ब्लड बेंक के पास किया गया I जिसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम, मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज पाली डॉ दिलीप सिंह चौहान, सुशील कोठारी, कमल गोयल उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में सम्मिलित करने के लिए उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के आयाम को सुदृढ़ करने पर बल दिया। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपिल डॉ दिलीपसिंह चौहान ने कॉलेज प्रशासन की तरफ से पूर्ण सहयोग देने के लिए आश्वासन दिया गया। दिव्यांग सेवा केंद्र की सराहना की। कार्यक्रम में डॉ ओमप्रकाश सुथार ने मंच संचालन किया। दिव्यांगजनों की सुगमता के लिए एक ही छत के नीचे ई-मित्र तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।अंत में सक्षम जिला अध्यक्ष पाली डॉ सौरभ गौड ने सक्षम की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाओं में एनएमओ, सेवा भारती, ग्राहक पंचायत और घुमंतू महासंघ का योगदान रहा। इस दौरान बांगड़ हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ एचएम चौधरी, सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल सहित कई डॉक्टर्स और शहरवासी मौजूद रहे।


