बांग्लादेशी गिरोह का सरगना गिरफ्तार:फर्जी पहचान से छत्तीसगढ़ में घुसकर करता था चोरी, 25 लाख के जेवरात और कार बरामद

कोंडागांव पुलिस ने एक बड़े बांग्लादेशी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना मासूम शेख को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी फरार है, जबकि दो आरोपी पहले से ही महासमुंद जेल में बंद हैं। दरअसल, आरोपी फर्जी पहचान पत्रों के सहारे छत्तीसगढ़ में प्रवेश करते थे। यह गिरोह 25 लाख रुपए की चोरी कर बांग्लादेश और ओडिशा में फरार हो जाता था। पुलिस ने चोरी के जेवरात और एक कार भी बरामद की है। असली पहचान छिपाकर करते थे शादी जांच में सामने आया है कि, आरोपी छत्तीसगढ़ की आदिवासी युवतियों को अपनी असली पहचान छिपाकर शादी का झांसा देते थे। शादी के बाद उनका धर्म परिवर्तन भी करवाते थे। यह मामला तब और गंभीर हो गया, जब इसका संबंध तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के बयान से जुड़ा। मोइत्रा ने कहा था कि, बंगाल से मजदूर छत्तीसगढ़ में काम करने आते हैं। लेकिन यहां पकड़े गए आरोपी बांग्लादेशी निकले, जो धर्मांतरण और चोरी में संलिप्त थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *