बांग्लादेशी–रोहिंग्या के शक में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग:ऑपरेशन समाधान के तहत 1 हजार से ज्यादा बाहरी राज्यों के लोगों की तस्दीक की, 100 से ज्यादा संदिग्धों से पुलिस लाइन में पूछताछ

राजधानी पुलिस ने मंगलवार को ‘ऑपरेशन समाधान’ के तहत दूसरे राज्यों से आए 1 हजार से ज्यादा लोगों की तस्दीक की। यह कार्रवाई रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान और पतासाजी के लिए की गई। शुरुआती जांच में करीब 100 से ज्यादा ऐसे लोग सामने आए, जो पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश बॉर्डर के बताए जा रहे हैं। पुलिस को इनके दस्तावेज दुरुस्त नहीं मिले हैं और आशंका जताई जा रही है कि ये बांग्लादेशी नागरिक या रोहिंग्या हो सकते हैं। इनके मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच भी की जा रही है। उरला, टिकरापारा, मोवा, सिविल लाइन और खमतराई में रह रहे संदिग्ध पुलिस ने जिन 100 से ज्यादा संदिग्धों की पहचान की है, वे मोवा, खमतराई, टिकरापारा और उरला थाना क्षेत्र में निवासरत हैं। ये ऑटो चलाने और मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस ने इन पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही है। कब से रह रहे हैं, जानकारी अधूरी दूसरे राज्य के लोग पूछताछ में केवल हाल के एक-दो सालों में रायपुर आने की जानकारी दे पाए। पुलिस को यह स्पष्ट नहीं है कि ये लोग कब से शहर में रह रहे हैं। ज्यादातर ने हाल के वर्षों में आने की बात बताई। तड़के चार बजे से अभियान एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश मेंसुबह चार बजे शहर के अलग-अलग इलाकों में छापामार अभियान चलाया गया। सीएसपी रैंक के अधिकारियों ने इस अभियान को लीड किया और बीट वाइज संदेहियों से पूछताछ करने के बाद उनके दस्तावेजों की जांच करने के लिए पुलिस लाइन लाया गया। पुलिस लाइन में संदेहियों के दस्तावेजों की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *