बांग्लादेश के झंडे का पोस्टर टॉयलेट में लगाया:छतरपुर में सड़क पर लगाकर पैरों से कुचला, वाहन निकले; हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध

छतरपुर में बांग्लादेश के झंडे का पोस्टर टॉयलेट में लगाया। सड़क पर उसे पैरों, जूते-चप्पलों और वाहनों से कुचला गया। लोगों ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को वाहनों से रौंदकर अपना गुस्सा व्यक्त किया। यह प्रदर्शन छतरपुर शहर के छत्रसाल चौराहे पर केंद्रित था। यहां सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी चौराहे पर पहुंचे और बीच सड़क पर बैनरों को कीलों से ठोककर जमीन पर लगाया, जिसके बाद उन्हें पैरों तले रौंदा गया। घटना की जानकारी मिलने पर शहर के विभिन्न इलाकों से लोग मौके पर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हुई हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने मांग की कि इस तरह की घटनाएं मानवता को शर्मसार करती हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। शहर में लगाए गए ये पोस्टर चर्चा का विषय बने रहे। हालांकि, पूरे घटनाक्रम के दौरान कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *