बांग्लादेश में एक और हसीना विरोधी नेता पर हमला:घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मारी, कान के आर-पार निकली, गंभीर हालत में इलाज जारी

बांग्लादेश में एक और शेख हसीना विरोधी नेता पर हमला हुआ है। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुलना में सोमवार दोपहर 12 बजे नेशनल सिटिजन्स पार्टी (NCP) के नेता मोहम्मद मोतालेब शिकदर को घर में घुसकर गोली मार दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों ने सीधे मोतालेब के सिर को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में उनकी हालत काफी नाजुक थी, लेकिन डॉक्टरों ने बाद में बताया कि अब वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस अधिकारी अनिमेष मंडल ने कहा कि गोली उनके एक कान के पास से घुसी और दूसरी तरफ से निकल गई। गनीमत रही कि गोली दिमाग तक नहीं पहुंची, जिससे उनकी जान बच गई। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *