बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध, पुतला फूंका:बजरंग दल ने निकाली रैली, कार्यवाहक प्रधानमंत्री मो. युनूस का पुतला दहन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार एवं एक हिंदू युवक की हत्या के विरोध में बजरंग दल ने शहर के मुख्य मार्गों से रैली निकाली और कलेक्टोरेट चौक पहुंचकर बांग्लादेश सरकार के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मो. युनूस का पुतला फूंका। बजरंग दल पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रुके तो बांग्लादेश फिर से 7 खंडों में बांट दिया जाएगा। बांग्लादेश में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की गोली मारकर हत्या के बाद भड़की हिंसा के बीच एक हिंदू युवक दीपू चंद्र की नृशंस हत्या कर दी गई। युवक के शव को चौराहे पर लटका दिया गया। इस घटना के विरोध में बजरंग दल ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए मुख्यमार्गों से रैली निकाली। रैली में बांग्लादेश एवं वहां के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मो. युनूस का पुतला फूंका। बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार
बजरंग दल की रैली एवं पुतला दहन में हिंदूवादी संगठनों के लोग शामिल हुए। भाजपा नेता दिनेश शुक्ला ने कहा कि बांग्लादेश को भारत सरकार ने आजादी दिलाई। इसमें कई सैनिकों ने अपनी कुर्बानी दी और हजारों की संख्या में सैनिक घायल हुए। बांग्लादेश ये न भूले कि यह वही भारत है। हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रुके तो बांग्लादेश 7 खंडों में बांट दिया जाएगा। हमारी सब्र की परीक्षा न ले। बांग्लादेश पर कार्रवाई की मांग रैली में शामिल हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने बांग्लादेश में पिछले करीब डेढ़ वर्ष से हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार कार्रवाई की मांग भारत सरकार एवं पीएम मोदी से की है। इस संबंध में ज्ञापन भी प्रधानमंत्री के नाम भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *