बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के विरोध में प्रदर्शन:सरगुजा में कांग्रेस ने मो. यूनुस का पुतला फूंका, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांग

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की हत्या और उन पर हो रहे संगठित हमलों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर के घड़ी चौक पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया और इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से घड़ी चौक तक पैदल मार्च निकालते हुए नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के अपदस्थ होने के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर सुनियोजित हमले तेज हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मो. यूनुस द्वारा कट्टरपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध हटाने के बाद ऐसी घटनाएं और बढ़ी हैं। कांग्रेस का आरोप- भारत सरकार का रवैया ढुलमुल जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार पर भारत सरकार को वही दृढ़ रुख अपनाना चाहिए, जैसा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने समय में दिखाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार बांग्लादेश के मामले में ढुलमुल नीति अपना रही है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि, किसी भी लोकतांत्रिक देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा वहां की सरकार की जिम्मेदारी होती है, लेकिन बांग्लादेश सरकार इसमें पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने मोदी सरकार से सख्त कूटनीतिक कदम उठाने की मांग की, ताकि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। प्रदर्शन में ये नेता रहे मौजूद पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन में जेपी श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, मो. इस्लाम, विनय शर्मा, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, हेमंत तिवारी, संजय विश्वकर्मा, मुनेश्वर राजवाड़े, डॉ. लालचंद यादव, इंद्रजीत सिंह धंजल, अनिल सिंह, दुर्गेश गुप्ता, संजीव मंदिलवार, लक्ष्मी गुप्ता सहित महिला कांग्रेस और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिला अत्याचार के विरोध में महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च इधर, उन्नाव रेप केस और अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्यायिक फैसलों और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए महिला कांग्रेस सरगुजा ने घड़ी चौक पर कैंडल मार्च निकाला। महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि महिला अपराधों में संलिप्त भाजपा नेताओं को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि भाजपा सरकार का यह रवैया समाज में महिला अपराधों को बढ़ावा दे रहा है। कैंडल मार्च में संध्या रवानी, गीता प्रजापति, रुही गजाला, प्रीति सिंह, पूर्णिमा सिंह, नुजहत फातिमा, हमीदा बनो, गीता रजक, सपना सिन्हा, उर्मिला विश्वास, कल्पना गुप्ता, प्रतिमा सिंह, असगरी बेगम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *