बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ प्रदर्शन:झाबुआ के रानापुर में करणी सेना ने जलाया मोहम्मद युनुस का पुतला

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदू समाज पर हो रहे हमलों और मंदिरों में तोड़फोड़ के विरोध में झाबुआ जिले में आक्रोश देखा गया। सोमवार को रानापुर के पुराना बस स्टैंड पर सर्व हिंदू समाज और करणी सेना के युवाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनुस का पुतला भी जलाया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार तुरंत नहीं रोके गए, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।युवाओं ने मोहम्मद युनुस का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू धर्मस्थलों पर तोड़फोड़ को लेकर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया। रानापुर के विभिन्न समाजों और संगठनों ने एक सुर में हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में करणी सेना और हिंदू संगठनों के कई प्रमुख पदाधिकारी और युवा शामिल हुए। इनमें करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन परिहार, तहसील अध्यक्ष कालू ठाकुर और नगर अध्यक्ष विशाल शर्मा प्रमुख थे। हिंदू संगठन एवं समाज से निखिल पंड्या, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष रवि शर्मा, आशीष हरसोला, प्रदीप चौहान, जगदीश प्रजापत, गौरक्षक दल प्रमुख कृष्णा प्रजापति, विश्वास जैन और चेतन ठाकुर भी मौजूद थे। बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने भाइयों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *