बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर रोष:बालोतार में संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन, घटना की निंदा की

बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में हिंदू संगठन और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और अपना विरोध दर्ज कराया।हिंदू संगठनों ने बताया कि इस नृशंस हत्या के खिलाफ पूरे भारत में आक्रोश है। इसी क्रम में बालोतरा शहर के हनवंत सराय के सामने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने पुतला फूंककर और नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया। इस दौरान शिव सेवा के प्रदेश सचिव दौलतराम ने घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या बेहद निंदनीय और दुखद है। ऐसी घटनाएं मानवता को शर्मसार करती हैं और सभी देशों को विश्व स्तर पर इसकी कड़ी निंदा करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी अपील की। ये रहे मौजूद
प्रदर्शन में पुरुषोत्तम गोयल, उत्तम सिंह राजपुरोहित, रामजीवन विश्नोई, हितेंद्र चारण, दिनेश पुंगलिया, महेंद्र अग्रवाल, आशु सुथार, रामचंद्र अग्रवाल, प्रकाश माली, बजरंग प्रजापत और हितेश सोनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *