बांग्लादेश में 12 दिन में तीसरे हिंदू की हत्या:कपड़ा फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी कर रहा था, साथी स्टाफ ने गोली मारी

बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में एक कपड़ा फैक्ट्री के अंदर हिंदू कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीते दो हफ्तों में इलाके में यह तीसरी हत्या है। घटना सोमवार शाम करीब 6:45 बजे भालुका उपजिला की सुलताना स्वेटर्स लिमिटेड फैक्ट्री में हुई। मृतक की पहचान बजेंद्र बिस्वास (42) के रूप में हुई है, जो फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड था। आरोपी नोमान मिया (29) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों फैक्ट्री में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। बातचीत के दौरान नोमान मिया ने मजाक में या लापरवाही से बजेंद्र पर सरकारी शॉटगन तान दी। कुछ ही देर में बंदूक चल गई और गोली बजेंद्र की बाईं जांघ में लगी। गंभीर हालत में बजेंद्र को भालुका उपजिला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर अपडेट हो रही है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *