बांदा में लगा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार:कहा- गली गली में शोर है, बाबा जी का जोर है; ऐसी कोई गली नहीं, जहां बजरंग बली की चली नहीं

बांदा में हनुमंत कथा का आज तीसरा दिन है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज दिव्य दरबार लगाकर लोगों की पर्चियां निकालेंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- गली गली में शोर है, बाबा जी का जोर है। ऐसी कोई गली नहीं, जहां बजरंग बली की चली नहीं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- भैया, जब हम बुंदेलखंड जाते थे, तब पाखंड फैलाया जा रहा था—ये कर रहा था, वो कर रहा था। जब विदेशी संसद में भी हनुमान जी ने अपनी शक्ति दिखाई, तब उनकी ताकत का अनुभव हुआ। भैया, हमारे बाला जी की ऐसी शक्ति है, ऐसी अद्भुत शक्ति। बड़े-बड़े बुद्धिजीवी, बड़े-बड़े विद्वान, बड़े-बड़े साइंटिस्ट, और बड़े-बड़े कैमरा वाले भी आए। कथा के पहले दिन धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था- मुसलमान दो बच्चों के नियम का पालन नहीं कर रहे। तभी उनकी जनसंख्या बढ़ रही। हिंदुओं से अपील है कि जनसंख्या घटाने के बजाय संतुलन बनाएं। क्योंकि, जैसा बांग्लादेश में हो रहा, वैसे हालात यहां भी बन सकते हैं। इसलिए टोपी नहीं, टीका वालों की संगति करें। कथा के दूसरे दिन धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि सोशल मीडिया युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है। इससे तो भगवान ही लोगों को बचाए। हंसती-खेलती जिंदगी सोशल मीडिया से बर्बाद हो जाती है। बच्चे इससे जितना दूर रहें, उतना ही अच्छा है। ​​​​वहीं, शनिवार को पश्चिम बंगाल से आए भक्त संजय ने कहा- बाबा मेरे सपने में आए थे। इसलिए कथा सुनने आया हूं। शनिवार को कथा में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और रामकेश निषाद भी शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री नंदी ने पैर छूकर धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया था। पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *