बांधवगढ़ में चीतल के शिकार के चार आरोपी गिरफ्तार:डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, उमरिया के बांधवगढ़ में मांस बांटते पकड़ाए

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र में वन्यप्राणी शिकार का एक गंभीर मामला सामने आया है। मंगलवार में वन परिक्षेत्र पनपथा बफर की टीम ने कार्रवाई करते हुए चीतल का शिकार करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चीतलों के झुंड पर कुत्तों से हाका लगवाकर किया शिकार जानकारी के अनुसार, खुसरिया बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक 191, स्थान बड़वाहार के जंगल में मोलई पिता मंगल सिंह और बिहारी सिंह ने चीतलों के झुंड पर कुत्तों से हाका लगवाकर उन्हें दौड़ाया। इस दौरान कुत्तों ने एक मादा चीतल को काट लिया, जिससे वह गिर गई। इसके बाद, आरोपियों ने डंडे से पीट-पीटकर मादा चीतल की हत्या कर दी। उन्होंने चीतल के मांस को दूसरे व्यक्तियों में बांटा और अपने घर आए रिश्तेदारों को भी परोसा। टीम ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार इस मामले में रामदास सिंह पिता गोरेलाल और शिव प्रसाद पिता विश्वनाथ सिंह, निवासी हिड़वाह, तहसील ब्यौहारी, जिला शहडोल को भी आरोपी बनाया गया है। वन विभाग की टीम चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुटी है। वन विभाग द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *