बांधवगढ़ से बाघिन भेजने का ट्रायल शुरू, एयरफोर्स हेलिकॉप्टर पहुंचा:उमरिया से राजस्थान के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के लिए भेजा जाएगा

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक बाघिन को राजस्थान के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में सोमवार को गुरुवाही हेलीपैड पर इंडियन एयर फोर्स का एक हेलिकॉप्टर ट्रायल के लिए पहुंचा। जैसे ही एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर लैंड हुआ, बांधवगढ़ की रेस्क्यू टीम तुरंत वहां पहुंच गई। इस दौरान हेलीकॉप्टर देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भी काफी भीड़ जमा हो गई। अधिकारियों ने बाघिन को ले जाने से जुड़ी सभी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। मुकुंदरा भेजी जाएगी बाघिन बांधवगढ़ के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि यह ट्रायल बाघिन को राजस्थान शिफ्ट करने के लिए किया गया है। जल्द ही चिन्हित की गई बाघिन को रेस्क्यू किया जाएगा और फिर उसे सुरक्षित तरीके से मुकुंदरा टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा। फिलहाल, वन विभाग और संबंधित एजेंसियां इस पूरी शिफ्टिंग प्रोसेस को सही तरीके से पूरा करने में जुटी हुई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *