सागर में शक्रवार को भारतीय प्रजापति हिरोज आईनाइजेशन के तत्वावधान में प्रजापति समाज के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सतगढ़ बांध परियोजना में उन्हें मिट्टी खोदने की अनुमति दी गई है। लेकिन कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। ट्रैक्टर रोककर मजदूरों से गालीगलौज और अभद्रता की जा रही है। जबरदस्ती कार्रवाई भी जा रही है। उन्होंने मामले में संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने बताया कि सतगढ़ बांध परियोजना में प्रजापति समाज को जल संसाधन विभाग, तहसीलदार और खनिज कार्यालय से मिट्टी खुदाई की अनुमति दी गई है। समाज के लोग ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग मिट्टी खुदाई के लिए मना कर रहे हैं। आए दिन विवाद करते हैं। ट्रैक्टर रोककर गालीगलौज की जाती है। वन विभाग के अधिकारी भी मिट्टी के ट्रैक्टर पकड़कर कार्रवाई कर रहे हैं। जबकि मिट्टी खुदाई की प्रशासन से अनुमति मिली हुई है। उन्होंने कहा कि बुधवार की शाम गल्ला मंडी चौराहे पर मिट्टी का ट्रैक्टर रोककर गालीगलौज की गई। हल्ले प्रजापति ने मना किया तो झूमाझटकी की। उन्होंने मामले में संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 7 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।


