बांसवाड़ा के संगोली हनुमान मंदिर में गरबा:ऑनलाइन लगी महाआरती के लिए बोली, पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे युवा

जिले के मूंगाणा में स्थित प्रसिद्ध सांगोली हनुमान मंदिर परिसर में हर साल दशहरा गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। सांगोली हनुमान मंदिर सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह से गरबा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने गरबों में भाग लिया। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चला गरबा कार्यक्रम सांगोली मंदिर परिसर में आयोजित गरबा कार्यक्रम सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चला। शहर व आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या लोग पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर गरबा खेलने के लिए पहुंचे थे। ऑनलाइन ग्रुप के माध्यम से महाआरती की बोली गरबा कार्यक्रम के पश्चात होने वाली महाआरती की बोली ऑनलाइन सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से बोली गई। अंतिम बोली के लिए साढ़े 3 बजे का समय तय किया गया था। जिसमें निचली मोरड़ी निवासी गिरदावर ललित पाटीदार ने 1 लाख 55 हजार रुपए की महाआरती बोलकर आरती का लाभ लिया। व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण युवा उपस्थित थे। मंदिर आने वाले लोगों के लिए पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को संभाला। पिछले कई दिनों से ग्रामीण इसकी तैयारियों में लगे हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *