बांसवाड़ा पुलिस ने चोरों से जब्त मोबाइल, मालिकों को सौंपे:एसपी बोले- 40 लाख के 166 मोबाइल थे, मिलते ही लोग खुश हुए

बांसवाड़ा जिले में लगातार बढ़ते मोबाइल चोरी और गुमशुदगी के मामलों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 166 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की। इसे लेकर दो मुकदमे भी दर्ज किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए है। एसपी सुधीर जोशी ने पुलिस लाइन में मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों पर गंभीरता से काम करते हुए पुलिस की टीमों ने तकनीकी जांच और साइबर ट्रैकिंग के जरिए यह सफलता हासिल की। बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सुपुर्द किए गए। और भी मोबाइल जो मिसिंग हैं, उन्हें बरामद करने के प्रयास कर रहे हैं, जल्द ही पीड़ित लोगों को मोबाइल बरामद कर लौटा दिया जाएगा। एसपी जोशी ने बताया- पुलिस की इस मुहिम का उद्देश्य जनता में विश्वास कायम करना है। साथ ही यह संदेश देना है कि पुलिस हर समस्या में आमजन के साथ खड़ी है। लोग किसी लुभावने ऑफर या लालच में नही आए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल या अन्य सामान गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाएं, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। एक लाख से ऊपर के भी थे 2 मोबाइल
पुलिस ने बरामद किए गुमशुदा मोबाइलों में 2 मोबाइल 1 लाख से ऊपर कीमत के थे। वहीं 2021 में गुमशुदा हुए मोबाइल को भी पुलिस ने उसके मालिक को वापस लौटाया हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *