बांसवाड़ा में अवैध शराब से भरी क्रूजर जब्त:MP निर्मित बीयर के 35 कार्टून बरामद, तस्कर की तलाश जारी

बांसवाड़ा में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आंबापुरा पुलिस ने मध्यप्रदेश निर्मित बीयर के 35 कार्टन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही क्रूजर जीप जब्त की है। तस्कर पुलिस की भनक लगते ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। आंबापुरा थानाधिकारी रमेशचंद्र मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार को गश्त पर थी। इसी दौरान एएसआई प्रकाशचंद्र को मुखबिर से सूचना मिली कि छापरिया माल के पास सुनसान कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध क्रूजर जीप खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम दोपहर करीब 3 बजे मौके पर पहुंची। लावारिस हालत में मिली बीयर से भरी जीप मौके पर एक सिल्वर कलर की क्रूजर जीप लावारिस हालत में खड़ी मिली। आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पुलिस ने जब जीप की खिड़की से अंदर झांककर देखा तो पूरा वाहन बीयर के कार्टन से भरा हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि वाहन खराब होने या पुलिस की भनक लगने पर तस्कर जीप को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 35 कार्टन MP निर्मित बीयर बरामद पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से क्रूजर जीप को टोचन कर थाने पहुंचाया। जांच में जीप के अंदर से मध्यप्रदेश निर्मित ‘पावर 10 हजार सुपर स्ट्रॉन्ग बीयर’ के कुल 35 कार्टन बरामद हुए। सभी केन पर स्पष्ट रूप से ‘फॉर सेल इन मध्य प्रदेश ओनली’ अंकित था। जब्त बीयर की बाजार कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी गई है। तस्कर की तलाश जारी आंबापुरा थाना पुलिस ने अवैध बीयर और क्रूजर जीप को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब वाहन के नंबरों के आधार पर फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में एएसआई प्रकाशचंद्र, कॉन्स्टेबल भागचंद और कमल सिंह की अहम भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *