बांसवाड़ा जिले में पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर स्पेशल अभियान के तहत सख्त कार्रवाई की। एसपी सुधीर जोशी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना इलाकों में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने गलत लेन में गाड़ी चलाने, तेज रफ्तार, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कुल 10 मुकदमे दर्ज कर वाहन जब्त किए। एसपी सुधीर जोशी ने बताया- सार्वजनिक मार्ग पर गलत दिशा में वाहन चलाना न केवल अपराध है, बल्कि दूसरों की जान के लिए भी घातक है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। 10 थानों की पुलिस ने की कार्यवाही


