बांसवाड़ा में कांग्रेस ने 140वां स्थापना दिवस मनाया:सज्जनगढ़ में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

बांसवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को कांग्रेस का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह बामनिया ने संगठन का ध्वज फहराया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में नेताओं ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास और देश निर्माण में इसके योगदान पर चर्चा की। ​बामनिया बोले- राजनीतिक स्वार्थ वाले उठा रहे तरक्की पर सवाल जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को स्थापित कांग्रेस आजादी से पहले एक जन आंदोलन थी और आज भी इसका मुख्य ध्येय राजनीति न होकर जनसेवा है। ​शैलेंद्र भट्ट और पूर्व सभापति राजेश टेलर ने कहा कि आजादी के बाद शून्य से शिखर तक का सफर कांग्रेस के नेतृत्व में ही संभव हुआ। दुनिया के मानचित्र पर भारत का आज जो अस्तित्व है, वह 70 वर्षों की मेहनत का नतीजा है। जिला प्रवक्ता इमरान खान पठान ने बताया कि कार्यक्रम में नवाब फौजदार, धर्मेंद्र तेली, रितेश जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। खाद की किल्लत और मनरेगा को लेकर घेरी सरकार स्थापना दिवस के अवसर पर ब्लॉक सज्जनगढ़ में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ​विरोध प्रदर्शन के 5 मुख्य मुद्दे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *