बांसवाड़ा में खड़े ट्रक से टकराई ट्रक:स्पीड में रॉन्ग साइड से आया ड्राइवर, आगे का हिस्सा ​बिखरा

बांसवाड़ा में एक खड़े ट्रक से दूसरी ट्रक टकरा गई। हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। एक्सीडेंट जिले के छोटी सरवन कस्बे में शुक्रवार रात 2 बजे का है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह से बिखर गया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। तस्वीरों में देखे कैसे हुआ हादसा… ट्रक मालिक बोला- रतलाम की तरफ से आ रहा था दूसरा ड्राइवर ​ट्रक मालिक अक्षीत कलाल ने इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनका ट्रक टोल नाके के पास ही खड़ा हुआ था। तभी रतलाम की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से उनके खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और बचाव कार्य शुरू किया गया। ​हादसे के तुरंत बाद, टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक और परिचालक ट्रक को मौके पर छोड़कर तुरंत फरार हो गए। ​दुर्घटना की सूचना तत्काल दानपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और क्षतिग्रस्त वाहनों का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से भागे हुए ट्रक चालक और परिचालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *