बांसवाड़ा में जीजा ने साले के चाकू घोंपा, पेट फटा:पीहर गई पत्नी से चल रही थी अनबन, सुलह करवाने पर भड़का; उदयपुर रेफर

बांसवाड़ा में एक जीजा ने अपने ही साले के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे युवक की आतें तक फट गई। घायल युवक जीजा से समझाइश कर रहा था, जिससे उसकी बहन और जीजा में दो महीने से चल रही अनबन खत्म हो जाए। लेकिन आवेश में आए जीजा ने उस पर ही हमला कर दिया। घटना कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के माचा गांव में सोमवार दोपहर को हुई। गंभीर हालत में युवक को उदयपुर रेफर किया गया। सुलह करवाने का प्रयास कर रहा था
​परिजनों के अनुसार- घायल रोहित पुत्र याकूब, निवासी अघोरिया की बहन का पिछले 2-3 महीनों से अपने ससुराल इटाला में अनबन चल रही थी। विवाद के कारण वह अपने पीहर में रह रही थी। सोमवार को रोहित जब बाजार गया, तो वहां उसकी मुलाकात अपने जीजा से हुई। ​रोहित ने जीजा को रोका और पारिवारिक विवाद सुलझाने की बात कही। वह चाहता था कि उसकी बहन का घर फिर से बस जाए, इसी उम्मीद में वह जीजा को समझाते हुए अपने साथ घर ले जाने लगा। लेकिन माचा गांव के पास पहुंचते ही दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि जीजा ने अपनी जेब से चाकू निकाला और रोहित के पेट में घोंप दिया। चाकू के कारण पेट में गहरा घाव हो गया और आंतड़ियां तक बाहर आ गई। वह लहूलुहान होकर वही गिर पड़ा। इस देख मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ​पेट फटने से हालत गंभीर
​खून से लथपथ रोहित को तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है- ​चाकू का वार इतना तेज था कि रोहित का पेट फट गया है। ​घाव काफी गहराई तक है, जिससे आंतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। सीटी स्कैन के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। ​गंभीर हालत में उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही परिजन सज्जनगढ़ थाने पहुंचे थे, लेकिन घटनास्थल कुशलगढ़ क्षेत्र का होने के कारण उन्हें वहां भेजा गया है। वारदात के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी जीजा को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी हैं। ……….. ये खबर भी पढ़िए…
जोधपुर में जीजा ने साले की नाक काटी:कार में बैठकर VIDEO बनाया, पत्नी की दूसरी शादी से नाराज था जोधपुर में पत्नी की दूसरी शादी से नाराज युवक ने अपने साले की नाक काट दी और अपने साथ ले गया। युवक की बचपन में ही शादी कर दी गई थी। 4 महीने पहले ही युवक की पत्नी ने किसी और से शादी कर ली। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *