बांसवाड़ा में ट्रक ड्राइवर ने बुजुर्ग को कुचला:पैर के चीथड़े उड़े, सड़क पार करते समय मारी टक्कर

बांसवाड़ा में सड़क पार करते समय एक बुजुर्ग को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग के पैर के चीथड़े उड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और बुजुर्ग को हॉस्पिटल भेजा। मामला गुरुवार को शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के सामने दोपहर 1 बजे का है। बुजुर्ग बलवीर सिंह रोड पार कर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। सर्किट हाउस के सामने सड़क कर रहे थे पार सीआई बुद्धाराम ​बिश्नोई ने बताया कि बनकोड़ा (हाल शिव मार्ग) निवासी बलवीर सिंह सर्किट हाउस के सामने से पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान स्पीड में आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक उनके पैर के ऊपर से निकला, जिससे वे बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद 108 एम्बुलेंस को कॉल किया तो कोई जवाब नहीं आया। इस पर निजी वाहन से उन्हें शहर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर रैफर किया गया है। डॉक्टर्स ने बताया कि हादसे में उनका पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को भी हिरासत में लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *