बांसवाड़ा में नाबालिग के अपहरण व बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार:2 महीने पहले दर्ज करवाई थी रिपोर्ट, पॉक्सो और एससी-एसटी की धाराएं जोड़ी

कसारवाड़ी थाना पुलिस ने नाबालिग पर अत्याचार के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को धौलपुर से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान के बाद मामले में पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं जोड़कर कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। नाबालिग लापता, पिता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कसारवाड़ी थाना क्षेत्र में 28 सितंबर को एक नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी बेटी 15 सितंबर को अचानक घर से लापता हो गई। परिवार ने कई दिनों तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया अत्याचार नाबालिग को दस्तयाब करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में बयान कराए। कोर्ट में दिए गए इन बयानों के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट और एसटी/एससी एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ दीं। बयान से यह भी स्पष्ट हुआ कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। विशेष टीम ने धौलपुर से दबोचा आरोपी कुशलगढ़ वृत्ताधिकारी महिपाल सिंह के मार्गदर्शन और थानाधिकारी नरेंद्र सिंह शक्तावत के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने लगातार तलाश करते हुए आरोपी उदय सिंह गुर्जर (21), निवासी मोरोली, धौलपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद पीसी रिमांड लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़िता के परिवार का धौलपुर से जुड़ाव आया सामने थानाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं। वहीं उनकी धौलपुर के युवक से पहचान हुई थी। जांच में यह भी सामने आया कि इसी पहचान के आधार पर आरोपी नाबालिग के संपर्क में आया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *