बांसवाड़ा में पेड़ पर लटककर बुजुर्ग ने जान दी:परिजन काम में व्यस्त थे, पीछे से फंदा लगाया; लंबे समय से बीमार थे

बांसवाड़ा के भुंगड़ा थाना क्षेत्र के कटीयोर गांव में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग ने सुसाइड कर लिया। 71 साल के बुजुर्ग ने अपने ही घर के आंगन में लगे पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटके देखा था। परिजनों ने बताया कि थावर पिछले लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज भी कराया जा रहा था, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था। परिजन काम में व्यस्त थे, बुजुर्ग ने लगाया फंदा बुधवार सुबह जब घर के अन्य सदस्य अपने कामों में व्यस्त थे, तभी उन्होंने घर के बाहर लगे पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाया और सुसाइड कर लिया। ​घटना की सूचना मिलते ही भुंगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। बुजुर्ग की मौत की खबर के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *