बांसवाड़ा में बारातियों ने डीजे संचालक का सिर फोड़ा:काम पूरा कर पैसे मांगने पर लोग भड़के; घायल का हॉस्पिटल में इलाज जारी

बांसवाड़ा में डीजे के बकाया पैसे मांगने पहुंचे डीजे संचालक को शादी में आए बारातियों में पीट दिया। युवक की बुरी तरह से पिटाई की और उसका सिर फोड़ दिया। उसके साथ आए 2 साथी भी घायल हो गए। घटना दानपुर थाना क्षेत्र के गागरवा गांव में आज दोपहर करीब 3 बजे हुई। घायल डीजे संचालक रिछड़ा पाड़ा निवासी नीलू पुत्र नाथू का फिलहाल हॉस्पिटल में इलाज जारी है। पैसे मांगने पर भड़के बाराती
डीजे संचालक नीलू ने बताया- शादी के जश्न में डीजे बजाने का कार्य निर्धारित समय पर संपन्न हो गया था। जब उन्होंने बड़े शिष्टाचार के साथ बारातियों से पूर्व में तय की गई रकम मांगी, तो कुछ युवक भड़क गए। उन्होंने न केवल पैसा देने से इनकार किया, बल्कि उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज भी करने लगे। बारातियों ने हमला कर डीजे वालों को पीटा
​देखते ही देखते यह मामूली विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। नशे में धुत बारातियों ने अचानक डीजे स्टाफ पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह पीटा। इस अचानक हुए हमले में नीलू का सिर फूट गया, उसे 4 टांके आए है। जबकि अन्य डीजे स्टाफ को भी चोटें आईं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। नीलू का कहना है कि उसने मामले को लेकर दानपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि दानपुर थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। मिलते ही जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *