बांसवाड़ा में बेकाबू क्रूज पलटी, 4 घायल:सड़क से उतरी गाड़ी, चीख-पुकार मची तो लोगों ने संभाला; इलाज जारी

दानपुर थाना क्षेत्र के मुलिया गांव के पास सोमवार को बेकाबू मैक्स गाड़ी पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार जारी है। ​माता चूड़ा से आ रहे थे छोटी सरवन ​परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार के सदस्य मैक्स गाड़ी में सवार होकर माता चूड़ा गांव से छोटी सरवन की ओर आ रहे थे। जैसे ही गाड़ी मुलिया गांव के पास पहुंची, चालक अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी सड़क से उतरकर जोरदार तरीके से पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हुए और घायलों को बाहर निकाला। ​13 साल का नाबालिग भी घायल ​हादसे की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को छोटी सरवन स्थित स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल (एमजी अस्पताल) रेफर कर दिया। घायलों में ​जिगर पिता पप्पू (13) ​तुलसीराम पिता कांजी (28), रामलाल पिता मांगुडा​, संगीता पिता बाघुड़ा घायल हो गए। ​जिला अस्पताल में प्राथमिक जांच और उपचार के बाद सभी चारों घायलों को वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों को शरीर पर कई जगह अंदरूनी चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *