बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के छाजा कस्बे के ब्राह्मण मोहल्ले में मंगलवार सुबह घर में महिला की खून से सनी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला कलावती पत्नी सुरेन्द्र पंड्या (58) का गला काट दिया गया। एएसआई रतनलाल ने बताया कि महिला विधवा थी और घर मे अकेली रहती थी। उसके पुत्र घाटोल में रहते हैं। सुबह दूध वाला आया तो पता चला जानकारी के मुताबिक सुबह दूध वाला आया तब घटना का पता चला। घर का दरवाजा खुला हुआ था। धारदार हथियार से काटा गला धारदार हथियार से महिला का गला काटा गया है। घर की रसोई में महिला की लाश पड़ी हुई मिली है। घटना कितनी बजे हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना पर आनंदपुरी थाने से पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। एफएसएल टीम को सूचना दी गई। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं घटना के खुलासे ओर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कस्बे में धरना-प्रदर्शन किया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात है। इनपुट -राजदीप सिंह


