बांसवाड़ा में रावण दहन देखकर लौट रहे पिता-पुत्र का एक्सीडेंट:तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, 4 साल के मासूम को 7 टांके आए

बांसवाड़ा में कॉलेज मैदान में दशहरा मेले में रावण दहन देखकर लौट रहे पिता-पुत्र को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।
शहर के लिंक रोड़ पर गुरूवार रात करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। इसमें 4 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके 7 टांके आए है। घायल को सदर थाना सीआई बुद्धाराम विश्नोई ने अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार तेजपुर के डागला गांव निवासी लक्ष्मण डोडियार अपने बेटे तक्ष (4) के साथ मेले से लौट रहा था। इसी दौरान उदयपुर-डूंगरपुर लिंक रोड पर सामने से आए एक बाइक सवार ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। बच्चे के सिर में 4, कमर में 3 टांके आए
अस्पताल स्टाफ विजयकांत ने बताया कि बच्चे के सिर में 4 और कमर में 3 टांके आए हैं। उसका उपचार कर वार्ड में भर्ती कराया गया है।
लक्ष्मण को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। सीआई ने पहुंचाया अस्पताल
सीआई बुधाराम विश्नोई ने बताया की रात में वहां से निकल रहे थे और रास्ते पर भीड़ को देखा। वहां पहुंचे तो पता चला कि दुर्घटना में पिता व पुत्र घायल थे। बच्चे के सिर से खून निकलता देख तुरंत इलाज के लिए गाड़ी में डालकर चिकित्सालय भिजवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *