बांसवाड़ा में वंदे मातरम का कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे:गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस का बैंड वादन होगा, देशभक्ति की धुन बजाएंगे

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर आज रविवार शाम को शहर देशभक्ति के रंगों में सराबोर नजर आएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला पुलिस की ओर से विशेष बैंड वादन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ​पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजस्थान पुलिस बैंड द्वारा आज शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक शहर के गांधी मूर्ति चौराहे पर ‘वंदे मातरम’ और अन्य देशभक्ति गीतों की विशेष धुनें बजाई जाएंगी। यह आयोजन राज्य सरकार के कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग के निर्देशों पर किया जा रहा है। ​रिजर्व पुलिस लाइन और MBC का संयुक्त प्रदर्शन ​इस कार्यक्रम में रिजर्व पुलिस लाइन बांसवाड़ा और मेवाड़ भील कोर के बैंड वादक संयुक्त रूप से अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पुलिस के जवानों ने शनिवार तक विशेष अभ्यास किया। शहर कोतवाल और राजतालाब थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्यक्रम स्थल पर मंच तैयार करवाने के साथ-साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू रखें ताकि आमजन को कोई असुविधा न हो। ​सोशल मीडिया पर होगा लाइव अपडेट ​कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट (www.vandemataram150.in) पर भी अपलोड किए जाएंगे। साथ ही पुलिस विभाग के सोशल मीडिया हैंडल पर भी इसे प्रदर्शित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *