बांसवाड़ा में वॉक पर निकले युवक पर किया हमला:बीच रास्ते में रोककर किया पिटाई की, बेसुध हालत में छोड़कर भागे

बांसवाड़ा में वॉक पर गए एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। हमले में युवक के सिर पर चोट आई है। इसके बाद वह बेसुध हो गया, जिसे बदमाश मौके पर छोड़कर फरार हो गए। मामला दानपुर थाना क्षेत्र के छोटी सरवन कस्बे में शुक्रवार का है। घायल को छोटी सरवन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। ​घूमने निकला था युवक, रास्ते में घेरा ​जानकारी के अनुसार कुंडल निवासी सांवरलाल (25) पुत्र गेरीलाल शुक्रवार शाम को छोटी सरवन कस्बे में टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में कुछ दबंगों ने उसे रोक लिया और बिना किसी कारण के उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावर युवक को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। ​चीख-पुकार सुनकर मौके पर जमा हुए लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सांवरलाल को स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां सिर की चोट गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर एमजी अस्पताल रेफर कर दिया। ​परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम घायल को वार्ड में भर्ती किया गया है। सांवरलाल के सिर पर गहरी चोट आई है। फिलहाल मारपीट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *