बांसवाड़ा में स्कूल में फर्नीचर के लिए नोतरा:ग्रामीणों ने 53 हजार इकट्ठा किए; 12वीं के छात्रों को विदाई भी दी

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरखेड़ा में गुरुवार को कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें न केवल विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर विदा किया गया, बल्कि विद्यालय के विकास के लिए ‘नोतरा’ कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। संस्था प्रधान विनिता पटेल के निर्देशन में आयोजित इस अनूठी पहल में शिक्षा के प्रति ग्रामीणों का समर्पण देखने को मिला। ​शिक्षा के लिए आगे आए ग्रामीण ​विद्यालय के विकास और छात्रों की सुविधा के लिए आयोजित इस नोतरे में गांव के भामाशाहों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान कुल 53,505 रुपए की राशि एकत्रित की गई। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस राशि का उपयोग विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए आवश्यक टेबल कुर्सी व अन्य फर्नीचर क्रय करने में किया जाएगा, ताकि भविष्य में छात्रों को पढ़ाई के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। ​समारोह को सफल बनाने में स्थानीय गांव के हीरा चरपोटा, मुकेश चरपोटा, कपिल सेन, देवीलाल चरपोटा, शम्भूलाल चरपोटा, मन्जु देवी गरैल, राधा गरैल, रानी स्वामी और विभा ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। वहीं विद्यालय स्टाफ की ओर से बी. प्रकाश, हॉस्टल वार्डन कालुराम और तारालाल चरपोटा सहित समस्त शिक्षकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *