बांसवाड़ा में हर दो दिन में 1 मौत हो रही:सड़क सुरक्षा का अनूठा अभियान, बिना हेलमेट बाइक सवारों को मुफ्त हेलमेट बांटे

बांसवाड़ा जिले में दैनिक भास्कर और पुलिस विभाग ने मिलकर एक अनूठा सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया। सड़क हादसों में लगातार हो रही मौतों को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार को शहर के मोहन कॉलोनी चौराहे पर बिना हेलमेट सवार बाइक सवार समझाइश की गई। चालान काटने के बजाय फ्री हेलमेट वितरित किए गए। 30 बाइक सवारों को हेलमेट दिए इस अभियान में समाजसेवी यश पड़ियार और मयूर जैन ने सहयोग दिया। पुलिस ने जब बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों को रोका, तो वे शुरुआत में चालान बनने के डर से हिचकिचाए, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि उनकी सुरक्षा के लिए हेलमेट दिया जा रहा है, तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। ट्रैफिक पुलिस एएसआई जगदीशचंद्र पाटीदार ने बाइक सवारों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर 30 बाइक सवारों को हेलमेट वितरित किए गए और उन्हें भविष्य में हमेशा हेलमेट पहनने का संकल्प दिलवाया गया। दो दिन में एक मौत हो रही पुलिस बताया- जिले में हेलमेट नहीं पहनने से औसतन हर 2 दिन में 1 युवा की मौत हो रही है। पिछले 10 महीनों में 182 बाइक सवार सिर पर चोट के कारण जान गंवा चुके हैं। बिना हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाना सड़क हादसों में मौतों का प्रमुख कारण बन रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *