बांसवाड़ा में 12 किमी दूर नहर में मिला शव:3 दिन से लापता था, परिजनों ने डूबने की आशंका जताई थी

बांसवाड़ा के घाटोल कस्बे के पास शुक्रवार से लापता व्यक्ति का शव सोमवार को नहर से बरामद कर लिया गया। बामन पाड़ा निवासी वालचंद (55) शुक्रवार को घर से निकले थे, जिसके बाद उनका कोई सुराग नहीं लग रहा था। परिजनों की आशंका पर प्रशासन ने सिविल डिफेंस की टीम को तैनात किया था, जिन्होंने सोमवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद शव को रेस्क्यू कर लिया। ​जानकारी के अनुसार, बामन पाड़ा निवासी वालचंद पुत्र रूपा शुक्रवार से लापता थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो उनके नहर में गिरने की आशंका जताई गई। सूचना पर स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और सिविल डिफेंस टीम को मौके पर बुलाया गया। ​12 किमी दूर मिला शव ​सिविल डिफेंस टीम के बहादुर ने बताया कि 2 दिन तक पुलिस ने तलाश की उसके बाद रविवार को तलाशी में सफलता नहीं मिली तो सोमवार सुबह 7 बजे टीम दोबारा घाटोल पहुंची। पानी के बहाव और गहराई के बीच टीम के सदस्यों ने शव को ढूंढ निकाला। घटनास्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर मृतक युवक का शव मिला। रेस्क्यू के बाद शव को तुरंत घाटोल के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पुलिस अब परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमाॅर्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपेगी। ये रहे मौजूद ​रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में टीम लीडर बहादुर के साथ सदस्य राजा मईडा, शंकर लाल दायमा, अजेश डामोर, सुंदरलाल, रितिक सुथार, आनंद गुर्जर, राजू अहारी, अनिल भगोरा और राहुल गुर्जर शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *