बांसवाड़ा में 2 दिन बाद हुआ महिला का अंतिम संस्कार:बाइक सवार को बुलाने पर अड़े थे परिजन; पुलिस पर बचाने का आरोप लगाया

जिले के अरथूना थाना क्षेत्र के कोटड़ा मोड़ पर बुधवार रात को दो बाइक की भिड़ंत से पांचवड़ा निवासी पप्पुड़ी (30) को मौत हो गई थी। उसके दो दिनों बाद शुक्रवार शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद रात को उसका अंतिम संस्कार हो पाया। अरथूना पुलिस ने एक अक्टूबर को ही शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया था। बाइक सवार को बुलाने पर अड़ गए थे दुर्घटना के बाद से मृतक महिला के पीहर व ससुराल पक्ष के लोग सामने वाली मोटरसाइकिल सवार को मौके पर बुलाने की मांग कर अड़ गए। परिजनों ने शुक्रवार सुबह से अरथूना थाने के सामने हंगामा किया। परिजनों का कहना था की जब तक सामने वाले बाइक चालक को मौके पर नहीं बुलाते तब तक हम शव का पोस्टमॉर्टम नहीं होने देंगे। हालांकि सामने वाली मोटरसाइकिल चालक की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल टामटिया राठौड़ निवासी मणिलाल का गुजरात के दाहोद में इलाज चल रहा हे। हंगामा को देखते हुए गढ़ी व अरथूना पुलिस की समझाइश के बाद शुक्रवार शाम को पोस्टमॉर्टम कराने को राजी हुए हैं। दाहोद जाकर देखा तब माने- अरथूना थानाधिकारी अरथूना थानाधिकारी प्रकाशचंद्र ने बताया की मृतक महिला से दुर्घटना में सामने वाला मोटरसाइकिल सवार भी गंभीर घायल है। लेकिन मृतका के परिजन उसे जानबूझकर छुपाने का आरोप लगाकर हंगामा कर उसे बुलाने की मांग कर रहे थे। उस पर मृतक महिला के पक्ष के लोग घायल इलाजरत युवक को देखने के लिए दाहोद गए थे। उसके बाद समझाइश कर शुक्रवार शाम को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। व मृतक महिला का रात को अंतिम संस्कार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *