बांसवाड़ा में 23 महीने बाद मालवीया जिला कांग्रेस कार्यालय पहुँचे:कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर किया स्वागत, एकजुट दिखी कांग्रेस, पंचायती राज चुनाव पर नजर

राजस्थान के सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र बने मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया सोमवार को कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। करीब 23 महीनों के अंतराल के बाद पार्टी के “गढ़” में कदम रखते ही कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर नजर आया। कार्यालय परिसर आतिशबाजी और नारों से गूंज उठा। ​दिग्गजों का जमावड़ा: एकजुट दिखी कांग्रेस ​मालवीया के स्वागत के लिए बांसवाड़ा के तमाम बड़े नेता एक मंच पर नजर आए। बांसवाड़ा विधायक व जिलाध्यक्ष अर्जुन बामनिया और घाटोल विधायक नानालाल निनामा ने उनकी अगवानी की। पूर्व जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मालवीया का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के चलते कार्यालय परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। ​पंचायती राज चुनाव पर नजर: बामनिया बोले- अब मिलेगी नई ऊर्जा ​जिलाध्यक्ष अर्जुन बामनिया ने इस मिलन को संगठन के लिए ‘टर्निंग पॉइंट’ बताया। उन्होंने कहा मालवीया का 23 महीने बाद घर वापसी करना संगठन के लिए सकारात्मक संदेश है। उनके अनुभव और नेतृत्व से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। आने वाले पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस अब दोगुनी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और क्लीन स्वीप करेगी। ​कार्यकर्ताओं ने लिया मजबूती का संकल्प ​कार्यक्रम के दौरान मालवीया ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनमें जोश भरा। सभी पदाधिकारियों ने एक सुर में एकजुटता का संदेश दिया और आगामी चुनावों के लिए अभी से बूथ स्तर पर सक्रिय होने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *