बांसवाड़ा में 650 छात्रों को करवाया ‘कृष्ण-भोग’:अच्छे नंबर लाने के टिप्स दिए, प्रतिभाओं का सम्मान भी हुआ

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिड़ियावासा में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। वहीं विद्यालय की उप प्राचार्य रजनी पारगी ने भामाशाह के रूप में मिसाल पेश करते हुए विद्यालय के 650 छात्र-छात्राओं को ‘कृष्ण भोग’ (प्रसादी) कराया। ​मंच से मिले बोर्ड परीक्षा में सफलता के टिप्स समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक हरिकृष्ण आचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने आगामी परीक्षाओं के लिए छात्रों का मार्गदर्शन किया। अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य विजयकृष्ण वैष्णव और विशिष्ट अतिथि एसीबीओ संदीप त्रिवेदी व हेमंत भट्ट ने छात्र-छात्राओं को तनाव मुक्त रहकर परीक्षा में अच्छे अंक लाने के खास टिप्स साझा किए। ​सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखी देशभक्ति की झलक कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत और लोक नृत्य प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ​ये रहे उपस्थित: समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक पंड्या, जितेंद्र पंड्या, तोलाराम निनामा, प्रमोद पंड्या, हेमंत पंड्या, राजू सारेल और उमेश अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष पटेल एवं प्रवीणा पंड्या ने किया। जबकि आभार उप प्राचार्य रजनी पारगी ने व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *