बांसवाड़ा में 8 दिन बाद लावारिस बॉडी का अंतिम-संस्कार किया:हाईवे पर गंभीर हालत में मिला था युवक, हॉस्पिटल में हुई थी मौत

जिले के जयपुर मार्ग पर 8 दिन पहले मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त नहीं होने से आज बांसवाड़ा की स्वयं सेवी संस्था ने उसका अंतिम संस्कार किया। एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि 27 सितंबर की रात को जयपुर मार्ग पर सेनावासा के पास घायल अवस्था में व्यक्ति पड़ा हुआ मिला था। एम्बुलेंस की मदद से रात साढ़े 9 बजे करीब उसे महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शव को मॉर्च्युरी में रखवाया था मृतक की उम्र 50 वर्ष के करीब थी एएसआई राकेश ने बताया की मृतक की उम्र 50 के करीब हो सकती हैं। 27 सितंबर को रात्रि में इलाज के दौरान उसकी मौत के बाद से उसकी शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे थे। सोशल मीडिया ग्रुपों में मृतक के फ़ोटो वीडियो बनाकर पहचान के प्रयास किए थे। लेकिन मृतक की कोई जानकारी पहचान नहीं मिल पाई। स्वयं सेवी संस्था ने किया अंतिम संस्कार रविवार दोपहर में अज्ञात शव का पोस्टमॉर्टम करवा शहर की स्वयं सेवी संस्था वागड़ बने वृदांवन के सनातन संस्कार की प्रकल्प टीम ने खांदु कॉलोनी स्थित श्मशान घाट पर विधिवत अंतिम संस्कार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *