बांसवाड़ा में REET के 16 सेंटर, 4949 अभ्यर्थी-परीक्षा दे रहे:सुबह से परीक्षा केंद्रों पर कतारे, गहन जांच के बाद प्रवेश, 91 अभ्यर्थी अनुपस्थिति रहे

जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) का आयोजन कड़ी सुरक्षा और पुख्ता इंतजामों के बीच संपन्न हो रहा है। शनिवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रशासन की ओर से नकल रोकने के लिए किए गए कड़े इंतजामों के चलते अभ्यर्थियों को गहन जांच की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, जिसके बाद ही उन्हें केंद्र के भीतर प्रवेश दिया गया। ​16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, 91 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित ​प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर कुल 5,040 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हो रही इस परीक्षा में 4,949 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 91 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी। ​जूते-चप्पल बाहर खुलवाए, पूरी आस्तीन के शर्ट पर रही पाबंदी ​परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नियमों की पालना करते हुए अभ्यर्थियों के जूते-चप्पल केंद्र के बाहर ही खुलवा लिए गए। कान के कुंडल, ताबीज और अन्य आभूषणों को भी प्रवेश से पहले उतरवा लिया गया। जिले में परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और पुलिस जाब्ते के जरिए कड़ी निगरानी रखी गई थी ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *