भिंभौरी| ग्राम बांसा की शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में शनिवार को प्रधान पाठक भूपेंद्र कुमार बंजारे और राजेश कुमार ठाकुर के विदाई एवं सम्मान समारोह हुआ। दोनों शिक्षकों को हाल ही में पदोन्नति मिली है। वे इस स्कूल में पिछले 17 वर्षों से कार्यरत थे। समारोह में दोनों प्रधान पाठक मुख्य अतिथि थे। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। राजेश कुमार ठाकुर ने कहा कि जिस स्कूल और गांव ने हमें शिक्षक की पहचान दी, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। कार्यक्रम में शिक्षकों और ग्रामीणों ने अपने विचार रखे। दोनों प्रधान पाठकों को भेंट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच डिकेश्वरी वर्मा, पूर्व सरपंच संगीता गायकवाड़, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रतिमा वर्मा, पूर्व अध्यक्ष चंद्रा डेहरे, प्रधान पाठक मनीदास मानिकपुरी मौजूद रहे।


