बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत:एक मृतक की पत्नी ने किया सुसाइड, कुराबड़ थाना क्षेत्र का मामला

उदयपुर में कुराबड़ थाना क्षेत्र के कालीवली में गुरुवार देर रात दो बाइक की जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना पर इनमें से एक युवक की पत्नी को जब पता लगा तो वह भारी सदमें में आ गई और उसने शुक्रवार को फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। क्षेत्र में चार मौत के बाद मातम पसर किया। हादसा गुरुवार रात करीब 8 बजे कालीवली बस स्टेण्ड के पास दोनों बाइक में आमने-सामने हुआ। एक बाइक पर चेतन पिता मोहनलाल मीणा(22) और दूसरी पर हुक्मीचंद(22) पिता शंकरलाल व हेमराज(17) पिता चेना सवार थे। तीनों बुरी तरह घायल हो गए और इनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद से तीनों को कुराबड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। तीनों मृतक कालीवली गांव के ही हैं। इनकी मौत की सूचना जब परिवार को लगी तो माहौल गमगीन हो गया। मृतक चेतन की पत्नी प्रेमीबाई अपने पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई और उसने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घर में ही फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। स्पीड ब्रेकर नहीं होने के वजह से हो रहे हादसे: उपसरपंच
रामज ग्राम पंचायत उपसरपंच वगतराम मीणा ने बताया कि रोड पर कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है इसी कारण से यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। पिछले दो-ढाई साल में 6 से 7 बड़े हादसे हो चुके हैं। इसको लेकर हमने प्रशासन से कई बार मांग की लेकिन कुछ नहीं हुआ। मृतक चेतन की पत्नी ने सदम में आकर सुसाइड कर लिया। सालभर पहले उसकी शादी हुई थी। वह परचून की दुकान करता था। वहीं, हेमराज 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था और हुक्मीचंद मजदूरी करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *