बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजनों का हंगामा

भास्कर इनसाइट चास-चंदनकियारी पथ पत्थरकट्टा साइट के पास पैदल चल रहे दंपति को बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही चमसोबाद के करम बाउरी की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार चीकू कुमार गंभीर घायल हो गया। दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। चिकित्सक बाइक सवार भवानीपुर के चीकू को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर रहे थे। लेकिन परिजनों ने हंगामा कर उसे ले जाने से रोक दिया। पुलिस ने उग्र लोगों को समझाया, लेकिन परिजन नहीं माने। परिजनों का आरोप है कि युवक चीकू नशे में धुत था, जिस कारण यह हादसा हुआ है। पत्थरकट्टा चौक पर लगा स्ट्रीप खराब हो गए हैं करीब दो वर्ष पूर्व पत्थरकट्टा चौक पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे थे। ऐसे में इस क्षेत्र को ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया गया था। चौक के पास सड़क घुमावदार है, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती थी। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की ओर से सड़क पर स्ट्रीप लगवाए गए थे, जिससे वाहन धीरे चलते थे। लेकिन समय के साथ स्ट्रीप गायब हो गया है, जिससे बाइक चालक तेजी से वाहन चलाते हैं। यहां फिर से स्ट्रीप लगाने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *