बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल:दोनों मृतकों की नहीं हुई पहचान, डिंडौरी के शहपुरा इलाके की घटना

डिंडौरी में आईटीआई के पास दो बाइक में आमने-सामने से टक्कर हो गई। घटना में दो बाइक सवारों की मौत हो गई, वहीं दो घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में भर्ती कराया गया है। शहपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि हादसा साढ़े 9 बजे हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल का नाम अनिल है। अभी दोनों मृतकों की पहचान नहीं हुई है। सभी जगह सूचना दी जा रही है, ताकि मृतकों की जानकारी लग सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *