डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके में एक बाइक को बचाने के चक्कर में एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली पर मामा भांजे बैठे हुए थे। घटना में भांजे की मौत हो गई। वहीं मामा ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां से भरतपुर रेफर किया गया है। तौफीक निवासी झमरावर थाना पिनगवां हरियाणा ने बताया की, उनका साला जुनैद (32) निवासी गढ़अजान मेरे बेटे जिलसाद (10) को लेकर कठोल जा रहा था। इस दौरान जसोती गांव के ईंट भट्टे के पास अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली के सामने एक बाइक आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और, ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के बगल में जाकर पलट गई। घटना में मामा जुनैद और भांजा जिलसाद ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गए। मौके से निकल रहे स्थानीय लोगों ने जैसे ही घटना को देखा तो, उन्होंने दोनों को ट्रैक्टर ट्रॉली से बाहर निकाला। जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जिलसाद को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं जुनैद की हालत गंभीर कारण उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। जुनैद की हालत भी गंभीर बनी हुई है। इनपुट- पुष्पेंद्र पाठक, पहाड़ी, डीग


