बाइक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

बारां| कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की है। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि 6 जनवरी को फरियादी लंका कॉलोनी निवासी पंकज जाटव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया था कि वह एक जनवरी को पुरानी सिविल लाइन क्षेत्र में एक मकान पर टाइल्स लगाने का कार्य करने के लिए गया था। इस दौरान उसने मकान के बाहर बाइक खड़ी की थी। जिसे अज्ञात चोर चुराकर ले गए। शाम 4 बजे बाहर जाकर देखा तो बाइक वहां पर नहीं मिली। जिसे आसपास काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए एएसपी राजेश चौधरी व डीएसपी हरिराम सोनी के सुपरविजन व कोतवाली सीआई योगेश चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध छबड़ा के आंचोली हाल नाहरगढ़ के अरानिया निवासी राहुल पुत्र दीपू सांसी को डिटेन कर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी राहुल ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक भी बरामद की है। वहीं पुलिस ने अवैध देशी कट्टा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआई योगेश चौहान ने बताया कि टीम ने मुखबिर की सूचना पर गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए मेलखेड़ी रोड शहीद स्मारक के पास से लंका कॉलोनी निवासी रवि प्रजापति पुत्र रामप्रसाद को अवैध देशी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *